- शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया 74वाँ गणतंत्र दिवस
हल्द्वानी- एक स्वतंत्र एवं प्रगतिशील गणतंत्र को उजागर करते हुए शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 74 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा राजपथ के मनोरम दृश्य को परिलक्षित करती परेड का शानदार प्रदर्शन किया ।
विद्यालय के चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। नन्हें मुन्हे बच्चों ने देश रंगीला, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके, हम हिन्दुस्तानी, इंडिया वाले आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योगा, ऐरोबिक्स, ताइक्वांडो आदि का भी बेहतरीन प्र्रदर्शन किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने की और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने अपील की जिससे एक सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान किया जा सके। चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
