हल्द्वानी : एमबी इन्टर कालेज प्रांगण में हल्द्वानी 25 दिसम्बर से 3 जनवरी 2025 तक होने वाले सरस मेले के सफल आयोजन हेतु कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
राष्टीय आवीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सरस आजीविका मेले की तैयारियो के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले सफल संचालन हेतु समिति और नोडल अधिकारी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा सम्पूर्ण मेला अवधि में कार्य किया जायेगा मेले के सफल संचालन हेतु समिति उत्तरदायी होगी।
उन्होंने मेला के आयोजन के दौरान पेयजल,शौचालय, पार्किंग, अग्निशमन, विद्युत,स्वच्छता सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में लोक सांस्कृतिक एवं विविध संस्कृति का आकर्षण रहेगा। साथ ही उत्तराखंडी खानपान व व्यंजन के स्टाल,उत्तराखंडी परिधान,विभिन्न राज्यो के स्वयं सहायता समूहों के साथ ही विभागीय स्टॉल लगाये जायेंगे साथ ही प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, आरटीओ गुरदेव सिह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला अर्थसंख्याधिकारी एमएस नेगी, डीओ पीआडी प्रतीक जोशी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

