पैरा इंटरनेशनल खिलाड़ी नीरजा गोयल ने एडवेंचर्स की दुनिया में रचा इतिहास ऋषिकेश शिवपुरी बंजी जंपिंग में 109 मीटर से की जंप की।
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यह लाइन ऋषिकेश निवासी इंटरनेशनल बैडमिंटन पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल पर बिल्कुल सटीक साबित होती हैं। उन्होंने एडवेंचर की दुनिया में एक ऐसा प्रदर्शन किया है। जिसे देखकर हर व्यक्ति अचंभित है। नीरजा ने ऋषिकेश के निकट शिवपुरी में व्हीलचेयर पर बैठकर 109 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग की है। नीरजा का दावा है कि भारत में वह पहली महिला पैरा खिलाड़ी हैं जिसने व्हीलचेयर पर इतनी ऊंचाई से बंजी जंपिंग पर इतिहास रचा है। जंप करने के बाद नीरजा ने बताया कि उनके मन में जंप करने को लेकर कोई डर नही था। उन्होंने मन में ठानी थी कि वह एक दिन बंजी जंपिंग करके इतिहास रचेंगी। इससे पहले वह 12000 फीट से पैराग्लाइडिंग कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने हिम्मत और साहस का परिचय दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां डिवाईडर से टकराई स्कूटी,एक युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड: यहां 20 स्कूलों के लिए सुरक्षा कार्मिक तैनात, आदेश जारी
उत्तराखंड : प्रदेश में 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 45 दिनों तक लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च की महक क्रांति नीति, नैनीताल के कृषकों को होगा लाभ
देहरादून :(बड़ी खबर) तैयारी के निर्देश, सीएम धामी स्वयं सड़क मार्ग से करेंगे शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) 45 दिन गांव- गांव जाएगी सरकार, इस दिन शुरू होगा अभियान
उत्तराखंड : खटीमा में खटीमा में हत्या के बाद तनाव, तोड़फोड़, धारा 163 लागू, चला बुलडोजर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में अब अगले साल इस दिन होगी सुनवाई
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने महक क्रांति नीति का किया शुभारम्भ, किसानों को होगा फायदा 

