भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित पांच हिंदूवादी नेताओं व 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
रामनगर (नैनीताल)-रामनगर में बीते रोज पिकअप वाहन में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित पांच हिंदूवादी नेताओं व 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।
बता दें कि गुरुवार को रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में पिकअप वाहन में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस एवं वन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही इस मामले की जांच करने के साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर जमकर हंगामा किया था वही बताया जाता है कि इस मामले में कुछ लोगों द्वारा पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की गई थी।
मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रामनगर के मोहल्ला गुलरघटटी निवासी नूरजहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की गुरुवार को उसके पति नासिर पिकअप वाहन से बरेली से रामनगर भैंस का मांस ला रहे थे,उनका आरोप है कि इसी बीच छोई के समीप मदन,राजू रावत, सागर मनराज, पंकज, करन एवं 20 से 30 अज्ञात लोगों ने उसके पति को गाड़ी से उतार कर लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 एवं 190 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।
तो,वहीं दूसरे पक्ष के ग्राम छोई निवासी करन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपने इलाके में एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की जिसमें मांस होने की सूचना थी उनका आरोप है की वाहन चालक ने वाहन रोकने के दौरान उनके ऊपर गाड़ी चढाने का प्रयास करते हुए धारदार हथियार दिखाकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया। कहा कि गाड़ी पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी इस मामले में भी पुलिस में वाहन स्वामी एवं चालक के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है तथा दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
