अल्ट्रा मैराथन के लिए आदि कैलास क्षेत्र तैयार — जिलाधिकारी ने किया गुंजी एवं जौलिंगकोंग क्षेत्र का निरीक्षण
पिथौरागढ़ : आगामी 02 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन हेतु जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने शुक्रवार को गुंजी, जौलिंगकोंग एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने जिलाधिकारी को प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर से आने वाले धावकों के स्वागत, आवास, चिकित्सा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। ट्रेक रूट की मार्किंग, रेस्क्यू टीमों की तैनाती, एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय होम स्टे, स्वयंसेवी संगठन और ग्राम समितियाँ आयोजन में सक्रिय सहयोग कर रही हैं।
बता दें कि अल्ट्रा मैराथन का यह मार्ग गुंजी से आदि कैलास क्षेत्र तक फैला हुआ है, जो समुद्रतल से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई तक जाता है। यह भारत के सबसे रोमांचक और ऊंचे ट्रेकिंग ट्रेल्स में से एक है। मार्ग पर भारतीय सेना, पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिभागियों की सुरक्षा, गाइडेंस एवं आपात सहायता के लिए तैनात रहेंगी। संभावित मौसमीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निम्नलिखित विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं – मेडिकल रिलीफ पोस्ट की स्थापना, आपातकालीन ऑक्सीजन सिलिंडर, एम्बुलेंस एवं हेल्थ सपोर्ट टीमें तैनात, रेस्क्यू एवं इवैक्यूएशन टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
पर्यटन विभाग ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन दल के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। स्थानीय ग्राम समितियाँ और स्वयंसेवी संगठन पारंपरिक पिथौरागढ़ी आतिथ्य संस्कृति के साथ धावकों का स्वागत करेंगे। स्थानीय उत्पादों से सजे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का आकर्षण होंगे।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा — “आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन जैसे आयोजन न केवल जनपद के पर्यटन को नई पहचान देंगे, बल्कि यहाँ की स्थानीय आजीविका, होम स्टे व्यवसाय, परिवहन एवं हस्तशिल्प को भी सशक्त बनाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन, साहसिक पर्यटन और स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा मिले।” उन्होंने कहा कि इस आयोजन के सफल संचालन से आदि कैलास क्षेत्र एवं व्यास घाटी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी धारचूला जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि पर्यटन सचिव के निर्देशों के अनुपालन में आज जौलिंगकोंग क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जौलिंगकोंग से 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन का शुभारंभ होगा, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ दायित्व सौंपे गए हैं। वर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले धावकों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने सेना एवं पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभागियों के स्वागत हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है।
जिलाप्रशासन ने आयोजन स्थल एवं मार्ग पर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। स्वयंसेवी समूहों एवं पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आयोजन के उपरांत भी क्षेत्र की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। जिलाधिकारी ने सभी से प्रतिभागियों से क्षेत्र की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करने को अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां डिवाईडर से टकराई स्कूटी,एक युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड: यहां 20 स्कूलों के लिए सुरक्षा कार्मिक तैनात, आदेश जारी
उत्तराखंड : प्रदेश में 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 45 दिनों तक लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च की महक क्रांति नीति, नैनीताल के कृषकों को होगा लाभ
देहरादून :(बड़ी खबर) तैयारी के निर्देश, सीएम धामी स्वयं सड़क मार्ग से करेंगे शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) 45 दिन गांव- गांव जाएगी सरकार, इस दिन शुरू होगा अभियान
उत्तराखंड : खटीमा में खटीमा में हत्या के बाद तनाव, तोड़फोड़, धारा 163 लागू, चला बुलडोजर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में अब अगले साल इस दिन होगी सुनवाई
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने महक क्रांति नीति का किया शुभारम्भ, किसानों को होगा फायदा 
