हल्द्वानी: गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी दूसरी प्रोसेसिंग मशीन, अपशिष्ट निस्तारण की रफ्तार दोगुनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी दूसरी प्रोसेसिंग मशीन, अपशिष्ट निस्तारण की रफ्तार दोगुनी

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने आज गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड में अपशिष्ट निस्तारण के लिए दूसरी प्रोसेसिंग मशीन को इंस्टॉल कर चालू किया गया। दो मशीनों के संचालन से अब पुराने एकत्रित कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया दुगनी तेजी से हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता

मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अपशिष्ट एकत्र होता है। दूसरी प्रोसेसिंग मशीन शुरू होने से न केवल अपशिष्ट निस्तारण की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता मिशन को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित हल्द्वानी बनाना है। इस दिशा में ट्रंचिंग ग्राउंड पर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कचरा निस्तारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें