- यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: लालकुआं और काठगोदाम से चलने वाली विशेष ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार
प्रयागराज से लालकुआं के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ
बरेली। यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के मद्देनज़र पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने विशेष ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। अत्यधिक भीड़ और मांग को ध्यान में रखते हुए मंडल प्रशासन ने इन ट्रेनों की अवधि का विस्तार कर दिया है, जिससे हज़ारों यात्रियों को लाभ मिलने की संभावना है। रेलवे प्रशासन के अनुसार लालकुआं-कोलकाता, राजकोट, बनारस सिटी, काठगोदाम और कानपुर अनवरगंज जैसे प्रमुख मार्गों पर चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ियां अब जुलाई से सितंबर तक अपने-अपने निर्धारित दिनों पर संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों में 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी अब 10 जुलाई से 28 अगस्त तक हर गुरुवार को चलेगी, जबकि वापसी गाड़ी 05059 कोलकाता-लालकुआं 12 जुलाई से 30 अगस्त तक हर शनिवार को उपलब्ध होगी।
इसी तरह लालकुआं-राजकोट, बनारस सिटी-लालकुआं, मुम्बई सेंट्रल-
काठगोदाम और मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज मार्ग की गाड़ियां भी विस्तारित समयसीमा में चलाई जाएंगी। हालांकि प्रशासन ने एक सुधार भी जारी किया है, गाड़ी संख्या 09076 (काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल) जो 3 जुलाई से शुरू हो रही है, वह 25 सितम्बर 2025 तक ही संचालित होगी। रेलवे ने साफ किया है कि सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम आरक्षण कर यात्रा योजना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और आने वाले दिनों में आवश्यकता अनुसार और कदम भी उठाए जा सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

