देहरादून: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया। रविवार को देहरादून के आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं को स्मार्टफोन दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं। कन्या पूजन का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा…जब बेटियों को सम्मान देने के साथ उनकी पढ़ाई और आत्मनिर्भरता पर भी ध्यान दिया जाए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और रोजगार तक मदद देने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा पास करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक इस योजना से अब तक चार लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के जरिए माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कठिन परिस्थितियों में रह रहे बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई न रुके। सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना और गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुफ्त साइकिल योजना और महिला छात्रावासों के निर्माण से भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देने का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़ना और पढ़ाई के नए अवसर उपलब्ध कराना है। सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों और महिलाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई पहल की जा रही हैं। ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आलम्बन आर्ट, आलम्बन गांव और आलम्बन कैफे जैसी पहलों के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को आजीविका के अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।
नव्या 2.0 के तहत हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर की किशोरियों एवं युवतियों को कौशल विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
सीएम धामी ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बाल विवाह और दूसरी सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अनाथ बच्चों को सरकारी सेवाओं में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। पॉक्सो से प्रभावित बच्चों को कानूनी सहायता और मानसिक देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिले में सपोर्ट पर्सन की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने से दूसरी छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंशीलाल राणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
