उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चार पहाड़ी जिलों में विशेष सतर्कता की अपील
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार को प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, शेष नौ जिलों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी, तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों में आसमानी बिजली चमकने और बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
वहीं, राज्य के अन्य 9 जिलों — जिनमें हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत शामिल हैं — वहां भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े अलर्ट पर ध्यान दें और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी तरह की आपदा से बचा जा सके। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और संभावित संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 
