हल्द्वानी : फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर रविवार को नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान जाह्नवी नैनीताल की खूबसूरती से भी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने यहां के मौसम और नैनी झील को बेहद खूबसूरत बताया।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे जाह्नवी कपूर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ नयना देवी मंदिर पहुंचीं। वह पार्किंग से नंगे पैर चलकर मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। यहां उन्होंने मां नयना देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भ्रमण कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने जाह्नवी कपूर को मंदिर के इतिहास और उससे जुड़ी अन्य जानकारियां दीं। इस दौरान मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को जैसे ही उनके वहां मौजूद होने की जानकारी मिली तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जुटने लगे।
जाह्नवी कपूर ने मंदिर परिसर में करीब 15 मिनट बिताए। इसके बाद वह वहां से वापस लौट गईं। नैनीताल के मौसम और खूबसूरत झील को लेकर उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी 

