हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी दीपक सिंह और आदित्य रत्न का करीब दो महीने के भीतर दूसरी बार तबादला हुआ है। दीपक सिंह को पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है…जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग की कमान अब आईएफएस राहुल मिश्रा संभालेंगे।

दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से हटाकर पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

तबादले के आदेश में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक जरूरतों और अधिकारी के कार्यानुभव को ध्यान में रखने की बात कही गई है। इसी आधार पर उनका निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत

आईएफएस अधिकारी आदित्य रत्न का अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ वन प्रभाग में तबादला हुआ था। अब उन्हें पिथौरागढ़ से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है।

आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उनके अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। इसके बाद प्रशासनिक हित में तबादले का निर्णय लिया गया।

आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा को तराई पूर्वी वन प्रभाग का नया डीएफओ बनाया गया है। वह इससे पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उपनिदेशक के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश

इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क की उपनिदेशक पंडित शिरीन संजय का तबादला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उपनिदेशक के पद पर किया गया है।

वहीं अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वन विभाग में हुए इन बदलावों के तहत कई अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें