जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting का विमोचन किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जसपाल राणा के परिवार ने उनसे मुलाकात की और उन्हें पुस्तक भेंट की।

इस मौके पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, बेटे युवराज राणा और बेटी देवांशी राणा मौजूद रहे। पुस्तक में जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में उनके योगदान को रेखांकित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा के दम पर निशानेबाजी में अलग पहचान बनाई और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। उनका खेल सफर युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting पुस्तक के माध्यम से पाठकों और खासकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए जसपाल राणा के परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें