देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं के विकास की मांगों को लेकर CM धामी से मिले विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का मुद्दा उठाया

नगरपालिका-नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण सहित कई मांगों पर मुख्यमंत्री से की चर्चा

देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर उसे नगरपालिका अथवा नगर निगम बनाने, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कराने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
Ad

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मांग की कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर उसे नगरपालिका या नगर निगम का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा लाइनपार हाथीखाना, बंगाली कॉलोनी, संजयनगर, 25 एकड़ और बजरी कंपनी क्षेत्र के समुचित विकास के लिए इन क्षेत्रों को शामिल करते हुए पृथक नगरपालिका अथवा नगर निगम गठित करने की मांग भी उठाई।

उन्होंने लालकुआं रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेल ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही लालकुआं में बस स्टेशन का निर्माण होने तक रोडवेज की बसों को यात्रियों को बैठाने के लिए लालकुआं में रोकने तथा बसों का संचालन टांडा के बजाय लालकुआं से कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने पर जोर

विधायक ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक शीघ्र बुलाने के निर्देश अपने निजी सचिव को दिए।

इसके अलावा विधायक ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने, बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को अनिवार्य छह माह की इंटर्नशिप के दौरान 13 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नहरों और गूलों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई

भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकुआं अरुण जोशी, उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, सुंदर सिंह खनका, विकास गुप्ता, मुन्ना अंसारी और मनोज मौर्य भी मौजूद रहे।

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, शहरी विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को रखते हुए इनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें