उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand: उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के तहत आयोजित AI for Good: Hackathon on AI for Agri-Food Systems में गार्गी ने अपनी टीम के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

गार्गी जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम सूपीभगवानपुर की निवासी हैं। वह सूबेदार मेजर सतीश चंद्र जोशी और जया जोशी की बेटी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र जोशी उनके चाचा हैं। वर्तमान में गार्गी तेलंगाना में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस हैकाथॉन का आयोजन कृषि और खाद्य प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए और उपयोगी इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। प्रतियोगिता में गार्गी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश

दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, फिनलैंड, इजराइल, ईरान और डेनमार्क समेत 13 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

गार्गी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। AI जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल खेती और खाद्य प्रणालियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में उपयोगी साबित हो सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें