- लोक-गायक मृणाल रतूड़ी का “मेरी-छैला”गढ़वाली गीत बुधवार को यूट्यूब पर किया गया रिलीज।
गैरसैंण– ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के उभरते लोक-गायक मृणाल रतूड़ी का “मेरी-छैला”गढ़वाली गीत बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया।प्रेम-गीत के रूप में फिल्माए गए इस गाने को युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है,जिस पर क्षेत्र वासियों ने उभरते गायक-कलाकार की मेहनत और परिश्रम की तारिफ की है। 20 से अधिक गाने गा चुके मृणाल रतूड़ी प्रसार भारती आकाशवाणी के कलाकार भी हैं,वही 2017 में वॉइस आफ गढ़वाल चुने गए थे।स्टेज शो में कार्यक्रम देने वाले मृणाल राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में गायिकी के साथ ही मुंबई, नोएडा,व गाजियाबाद जैसै मेट्रो शहरों में भी अपने स्टेज कार्यक्रम कर चुके हैं।”मेरी-छैला”गाने के गीतकार दीपक नौटियाल (आइटीबीपी),संगीत हरिओम शरण द्वारा दिया गया है।वहीं प्रसिद्ध गढ़वाली अभिनेता अजय सोलंकी व आयुषी जुयाल के अभिनय से सजे इस प्रेम गीत का फिल्मांकन धनोल्टी,मालदेवता,देहरादून व थानों में किया गया है।जिसके निर्देशक नवीन कप्रवान व कैमरामैन देवेंद्र नेगी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 

