रुद्रपुर – आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओ के दूसरे दिवस का आयोजन किया गया । शिविर में विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा जैसे मर्म चिकित्सा, जलौका चिकित्सा, आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी, अग्निकर्म, क्षार चिकित्सा, नाड़ी परीक्षण, प्रकृति परीक्षण एवं सामान्य चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही होम्योपैथिक विशेषज्ञ द्वारा होम्योपैथिक परामर्श प्रदान किया गया।

दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आलोक कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। उन्होंने जनता से आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की एवं जिले में आयुर्वेदिक विभाग के विषय मे उपस्थित लोगो को अवगत कराया । उनके द्वारा दिनचर्या और पंचकर्म के विषय मे लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रोगियों ने आयुर्वेदिक न्यूरोपैथी द्वारा कमर दर्द, सर्वाइकल स्पोंडिलीटिस, फ्रोज़न शोल्डर की चिकित्सा दी गयी । मस्सों के लिए त्वरित लाभदायक अग्निकर्म कर मस्सो से निजात दिलाई गई ।
पंचकर्म द्वारा क्षेत्रीय जनता को त्वरित लाभ प्रदान किया गया । आयुर्वेदिक जीवन शैली के विषय मे भी लोगो जागरूक किया गया जिससे निरोगी काया एवं दीर्घ जीवन प्राप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ सुधीर कुमार सोनी, डा मानवेन्द्र सिंह, डॉ संदीप कुमार चौधरी,डॉ राकेश चिलाना, डॉ बीरेंद्र रौतेला, डॉ सिमरन ,डॉ मीना अधिकारी, डॉ सुरेंद्र पपनेजा, आरती किमोठी, रमेश जोशी, राहुल पुरोहित, मसरूफ अहमद,योगेंद्र पवार, भुवन भट्ट, दिनेश, गोपाल सिंह, कविता, तरुण सिंह, शीनम, सूरज, मनु, सुरेश, प्रकाश जोशी, राम किशन , इंद्र सिंह, बंटी कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दूसरे दिवस कुल 452 रोगियो द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया। जिन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक परामर्श , खून की जांच एवं दवाएं प्रदान की गयी।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगरः डिब्बे में बंद ‘जिंदा कोबरा’ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला इसी ने डसा है
हल्द्वानी : यहां ई रिक्शा गिरा नहर में, एक की मौत
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत 

