- स्नातक में सीयूईटी से होंगे प्रवेश, 26 तक करें आवेदन
- गढ़वाल विवि ने जारी किया नोटिस, छात्रों ने कहा- दिक्कत हुई तो करेंगे आंदोलन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में सत्र 2024-25 में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सोपूइंटी) के माध्यम से होंगे। प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराई जाएगी।
इसका पब्लिक नोटिस 27 फरवरी को किया जा चुका है। जिसके तहत प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र 27 फरवरी से 26 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं। गत वर्ष सोयूईटी के माध्यम से हुई प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा के केंद्र अन्य राज्यों में बनाए जाने व प्रवेश पत्र परीक्षा के एक दिन पहले जारी होने से कई छात्र प्रवेश परीक्षा से वाचत रह गए थे।
गत जनवरी माह में विभिन्न छात्र संगठन नए सत्र में यूजी व पीजी के छात्रों को सोयूईटी से छूट दिए जाने व विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर कई दिन तक आंदोलन पर डटे रहे। जिसके बाद विवि ने शिक्षा मंत्रालय व यूजीसी के समक्ष छात्रों की मांग को रखा। जिस पर विवि को केवल पीजी में ही सीयूईटी से छूट दिए जाने के निर्देश मिल पाए।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने बताया कि यदि सीयूईटी के परीक्षा केंद्र पर्याप्त संख्या व सभी जनपदों में नहीं बनाए गए तो छात्रों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
सोयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रवेश के लिए 26 मार्च तक वेबसाइट nta.ac.in/Cuetexam पर पंजीकरण किया जा सकता है। इस बार छात्रों को दिक्कतें न हों इसके लिए विवि की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
