- छात्रों को शहरों का भ्रमण कराएगी सरकार: मंत्री
देहरादून – सरकार प्रतिभाशाली बच्चों के महत्वपूर्ण शहरों के भ्रमण के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। साथ ही विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों को देश के उच्च स्तर के शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने भेजा जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को नालापानी में राज्य स्तरीय मार्डन लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कही।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्थानीय छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक नामांकन कर पुस्तकालय का लाभ प्राप्त करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुस्तकालय में ई- लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है, जो प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए लाभकारी है। शिक्षा मंत्री ने संस्कृत शिक्षा अकादमी के 17 शोधार्थियों को प्रमाण-पत्र और 40 हजार रुपये देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, अपर सचिव रंजना राजगुरु, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक अकादमी शोध बन्दना गर्व्याल आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 

