उत्तराखंड में टीचर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट टीचर (एलटी) और स्पेशल एजुकेशन टीचर के 128 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत  गढ़वाल मंडल के लिए 74 पद और कुमाऊं मंडल के लिए 54 पद आरक्षित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-07 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये  तक का वेतन मिलेगा।

जरूरी तारीखें:

आवेदन शुरू : 17 सितम्बर 2025
अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2025
करेक्शन विंडो: 10 से 12 अक्टूबर 2025
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 18 जनवरी 2026

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

योग्यता:

स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. (RCI से मान्यता प्राप्त)
मान्य RCI CRR नंबर
UTET या CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य

परीक्षा पैटर्न:

100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
  घंटे की परीक्षा
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

कट-ऑफ:

सामान्य/OBC: 45 अंक
SC/ST: 35 अंक

आवेदन शुल्क:

सामान्य/OBC: 300
SC/ST/EWS/दिव्यांग: 150
भुगतान माध्यम: ऑनलाइन (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज

ऐसे करें आवेदन:

  1. वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
  2. संबंधित भर्ती लिंक खोलें
  3. फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें
  4. शुल्क भुगतान कर सबमिट करें
  5. भरे गए फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित रखें

नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें