देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग और दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी बलबीर रावत, पूर्व संघठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संघठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 

