लालकुआं – एसडीएम परितोष वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मानसून सीजन में होने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।
उन्होंने सबसे पहले दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रीलंका टापू में पूर्ति निरीक्षक को भी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं ताकि यहां 3 महीने का राशन स्टॉक किया जा सके इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हेलीपैड का भी सर्वे किया है ताकि श्रीलंका टापू का संपर्क कटने पर या फिर किसी विषम परिस्थिति में यहां हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा सके और स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दवाइयां के लिए निर्देशित किया गया।इसके बाद उन्होंने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र पहुंचकर बरसात के समय में होने वाले बाढ़ के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण किया उन्हीने कहा कि इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे साथ ही वन निगम और वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे ताकि समस्या का समाधान समय से पहले किया जा सके।
इस मौके पर तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्साधिकारी डॉक्टर लव पांडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

