रामनगर : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट शुक्रवार को रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेवा में पहुंचे, जहां उन्होंने शाहिद दीवान सिंह बिष्ट जी के पुण्यतिथि के कार्यक्रम के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया, इस दौरान श्री भट्ट ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनता की समस्या सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए।
श्री भट्ट अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेवा रामनगर पहुंचे, जहां सर्वप्रथम उन्होंने शाहिद दीवान सिंह बिष्ट जी के मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, इसके पश्चात श्री भट्ट ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के निरीक्षण किया । इसके पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ श्री भट्ट ने स्थानीय जनता वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना, जिसमें सड़क बिजली पानी चिकित्सा कृषि बागवानी सहित कई विभागों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल,सीडीओ नैनीताल, एसडीएम नैनीताल, डीएफओ तराई प्रकाश आर्या जी, डीएफओ कोसी रेंज दियांग नायक, जिला शिक्षा अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष नन्दी खुल्बे,गोपाल तिवारी,गोधन पतलिया, दलीप बोरा,राजू नेगी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दन सिंह, परेवा ग्राम प्रधान श्रीमती उपाध्याय जी,नवीन नैनवाल,हेम नैनवाल,सत्यप्रकाश शर्मा,हरीश बेलवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत,इकबाल हुसैन,पारस गोला सहित समस्त जनप्रतिनिधि,समस्त विभागों के अधिकारी,ग्रामीण जनता मौजूद रही।।।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
