रामनगर-जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर देर रात रामनगर पहुंचा रामनगर में अंतिम दर्शन करने के बाद शव यात्रा को बेटे चिराग और बेटी दिया ने भी कंधा दिया। स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कर्नल जीतेंद्र, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, कोतवाल रवि सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल की 7 मई की शाम परेड में एक्सरसाइज के दौरान उनके सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल 52 वर्ष के थे वो उनकी पत्नी लता कपिल और बेटा चिराग और बेटी दिया पीछे छोड़ गए हैं।
CORONAUPDATE- सावधान! पहाड़ चढ़ने लगा कोरोना, उत्तरकाशी में आया कोरोना पॉजीटिव का पहला मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
