नैनीताल-उत्तराखण्ड के नैनीताल में लॉकडाउन के कारण भूखे कुत्तों ने झील से मछली मारकर खाना शुरू कर दिया है । मॉल रोड के रेस्टुरेंटों पर निर्भर कुत्तों को शायद भरपेट खाना नहीं मिल रहा है ।देशभर में लॉक डाउन के दौरान नैनीताल के होटल और रेस्टोरेंट भी बन्द पड़े हैं, ऐसे में बचे हुए खाने पर निर्भर कुत्ते इनदिनों भूखे घूम रहे हैं । नैनीताल नीवासी आशीष ने बताया कि रविवार सवेरे जब वे झील के किनारे से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक कुत्ते को मछली खाते हुए देखा । उन्होंने बताया कि कुत्ते ने मछली को मारकर खा लिया । इस घटना का उन्होंने वीडियो बना लिया । वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आवारा कुत्ता झील में उतरकर बड़े साइज की मछली को खा रहा है । लगभग 8 से 10 किलो की इस मछली का कुछ हिस्सा खाया जा चुका है ।
इनदिनों आवारा कुत्तों को भोजन नहीं मिलने के कारण वो भूखे हैं, हालांकि एनिमल हस्बेंडरी और पशु चिकित्सालय की तरफ से शहरभर के 6000 से 7000 कुत्तों को ब्रेड और अंडा मुहैय्या कराया जा रहा है । आज की इस घटना के बाद झील संरक्षण के लिए डाली गई महाशीर, ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प आदि लाखों मछलियों के अस्तित्व को खतरा भी माना जा सकता है । कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कुत्ता झील किनारे मरी हुई मछली को खा रहा था जो आम बात है ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
