pizza online

रामनगर- 90 रुपये के पिज्जा के देने पड़े 10 हजार, फिर भी नही मिला पिज्जा अब कोतवाली पहुँच मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर- ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं पुलिस और बैंक के जागरूक करने के बावजूद लोग गलतियां कर रहे हैं लिहाजा अपना पैसा गवा रहे हैं ऐसा ही एक मामला रामनगर से सामने आया है जहां पिज़्ज़ा सेंटर से महज 60 मीटर दूर पर युवक ने ऑनलाइन आर्डर किया तो ₹10 हजार की चपत लग गई। जिसके बाद युवक सकते में आ गया और कोतवाली पहुंचा।

उत्तराखंड- यहां धमाके के साथ उड़ी दुकान, 11 लोग गंभीर रूप से घायल, पढिय़े पूरे हादसे की खबर

ADVERTISEMENTSAd

युवक के अनुसार उसके घर से 60 मीटर दूरी पर पिज्जा की दुकान है और उसने अपने बच्चों के लिए पिज़्ज़ा मंगवाने के लिए गूगल से पिज्जा सेंटर का नंबर सर्च किया और डिलीवरी के लिए एक नंबर पर फोन किया। फोन पर युवक ने बताया कि ₹90 का पिज्जा है आर्डर करते ही थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा लेकिन उन्हें उनके खाते में पहले ₹5 भेजने होंगे युवक ने साइबर ठग की बातों में आकर उसे एटीएम में लिखे नंबर बता दिए कुछ देर बाद न तो पिज़्ज़ा आया न ही पिज़्ज़ा ब्वॉय उल्टा खाते से ₹10000 निकाले जाने का मैसेज आ गया। जिसके बाद युवक ने बैंक मैनेजर को जानकारी दी और उसके बाद कोतवाली मैं आकर अपने पैसे वापस करवाने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई

चम्पावत- चंपावत वासियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी करोड़ो की सौगात,और कही यह बड़ी बात

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें