रुडक़ी- आज मंगलौर नगर के बालाजी स्वीट्स पर गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। हादसे में करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई लोगों की हालत चिंताजनक है। धमाका इतना जोरदार रहा कि आसपास की बिल्डिंगों को भी उससे नुकसान पहुंचा है। मौके पर पुलिस तथा अन्य अधिकारी मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
गंभीर रूप घायलों में फरीद पुत्र एजाज उम्र 16 वर्ष निवासी मोहल्ला मदनपुरा मंगलौर वर्कर, सचिन पाल पुत्र मदन पाल उम्र 25 वर्ष निवासी मुंडेट वर्कर, अमरीश पुत्र आत्माराम ग्राम थितकी कवायद पुर ग्राहक, दीपचंद पुत्र नानू उम्र 23 वर्ष निवासी बाराबंकी लखनऊ , नौशाद पुत्र अशरफ निवासी नगला कुबड़ा ग्राहक, शहराज पत्नी नौशाद निवासी ग्राहक, मिंटू कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी थितकी कवायदपुर, पंकज कश्यप पुत्र ओमपाल निवासी थितकी कवायद पुर, अशरफ पुत्र लियाकत उम्र 32 वर्ष निवासी अकबरपुर, शाकिब पुत्र सलीम निवासी बागोंवाली ज्वालापुर और अक्षय पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष निवासी मुंडेट ग्राहक घायल हो गये। जिसमें फरीद, दीपचंद, पंकज कुमार, अशरफ की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें रेफर कर दिया है। धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास हड़कंप मच गया और लोग दुकानों से बाहर निकल गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर 
