- बाप के तीन हज़ार रुपये रोज़ दांव पर लगाता रहा बेटा, पौने दो लाख की चपत।
नैनीताल– नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक गेमिंग स्टोर में नाबालिग ने रोजाना दो से तीन हजार का गेम खेल पिता के पौने दो लाख रुपये गंवा दिए। खाते से भारी रकम कटी देख पिता के भी होश उड़ गए। तत्काल वह बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां नाबालिग ने बीते कुछ माह में लगातार ऑनलाइन गेम खेलने में भारी रकम खर्च हो जाने की बात बताई। पुलिस ने गेम स्टोर संचालक से पूछताछ के साथ ही नाबालिग की काउंसलिंग कर उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी एक व्यापारी ने सोमवार को अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से करीब पौने दो लाख रुपए कटे देखे। इस संबंध में जब उसने घरवालों से जानकारी ली मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। बेटे पर सख्ती दिखाने पर सामने आया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई है। बीते कुछ समय से वह रोजाना दो से तीन हजार खाते से निकलकर ऑनलाइन गेम खेलने मल्लीताल जाया करता था। यह बात पता चलने के बाद पिता कोतवाली पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को भी कोतवाली बुला लिया।

बिना स्वजनों की अनुमति के रोजाना हजारों का ऑनलाइन गेम खिलावाने पर पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को कड़ी फटकार लगाई। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के स्वजनों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाही गई थी। जिस कारण बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वही ऑनलाइन गेम स्टोर संचालक को स्वजनों की अनुमति के बाद ही गेम खिलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। बच्चे ऑनलाइन गेम की लत में न फंसे इसको लेकर बच्चों को जागरुक करते रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 


