- Railway Recruitment 2023: (अच्छी खबर) रेलवे में सीधी भर्ती के लिए अग्निवीरों को इतनी प्रतिशत की छूट।
Uttarakhand- भारतीय रेलवे में नौकरी करने वाले इच्छुक अग्निवीरों के लिए खुशखबरी। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने रेलवे भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जिसमें बोर्ड ने सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 15 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले की जानकारी बोर्ड ने बीते 10 मई को रेलवे भर्ती बोर्ड और सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लेवल–1 भर्ती में चतुर्थ श्रेणी जैसे ट्रैक मैन, गैंगमैन, खलासी, पॉइंटमैन आदि खाली पदों में अग्निवीरों को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
जबकि लेवल–2 भर्ती में टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, क्लर्क, अकाउंटेंट, ट्रेन क्लर्क सहित गैर राजपत्रित रिक्त पदों में 5 फ़ीसदी का आरक्षण अग्निवीरों को मिलेगा। आपको बता दें रेलवे भर्ती सेल से लेवल-1 में रिक्त पदों को भरा जाएगा। वही लेवल-2 के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरबीआई द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भर्ती के लिए अग्निवीरों को लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। हालांकि, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट देने की बात कही गई है। साथ ही सेवानिवृत्त अग्निवीरों के पहले बैच को आयु में 5 वर्ष का छूट मिलेगा। जबकि इसके बाद आने वाले बैच के अग्निवीरों को 3 साल की छूट रहेगी। जानकारी है कि यदि इस निर्धारित कोटे में पर्याप्त अग्निवीर आवेदन नहीं करते हैं तो दूसरे आरक्षित वर्ग के युवाओं को अवसर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
