- रुद्रप्रयाग के प्रियांशु का उत्तराखंड-19 क्रिकेट टीम में चयन, वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए खेलेंगे।
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग जनपद के प्रियांशु पंवार अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम से खेलेंगे। जखोली ब्लॉक के दूरस्थ त्यूंखर गांव निवासी प्रियांशु पंवार का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। प्रियांशु चार अक्तूबर से हैदराबाद में शुरू हो रही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम से खेलेंगे। युवा खिलाड़ी के प्रदेश की टीम में चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
प्रियांशु के पिता सैन सिंह पंवार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और राजस्व कर विभाग में सेवारत हैं जबकि माता लक्ष्मी पंवार उद्यमी हैं। रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि बीते दो-तीन वर्षों से अंडर-14 से अंडर-23 में जिले के कई युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि ने युवा क्रिकेटर प्रियांशु को बधाई दी। कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य खिलाड़ी भी आगे आएंगे। प्रियांशु अपने माता-पिता के साथ देहरादून में ही रह रहा है और अपनी एकेडमी से ही क्रिकेट की बारीकियां सीख कर इस मुकाम तक पहुंचा है. इससे पहले प्रियांशु अंडर 16 में भी कैम्प तक गये थे, मगर उस समय उनका चयन टीम में नहीं हो पाया था, जिससे वे निराश थे, मगर निराशा से उबरकर उन्होंने मेहनत और निरन्तर अभ्यास से अपने खेल में निखार लाने में सफल रहे, जिसका परिणाम रहा कि उन्हें राज्य की अंडर 19 की टीम में स्थान मिला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
