घर में शौचालय नहीं होने की वजह से प्रधान प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द।
बागेश्वर- बागेश्वर जिले में एक प्रधान प्रत्याशी को घर में शौचालय होने का झूठा शपथपत्र देना भारी पड़ गया। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी की शिकायत पर जांच हुई तो घर में शौचालय नहीं मिला, जिसके बाद प्रधान प्रत्याशी का आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का निर्विरोध प्रधान बनना तय माना जा रहा है। क्योंकि गांव में प्रधान पद पर दो ही प्रत्याशी थे।

पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार से शुरू हुई। यह प्रक्रिया तीन दिन चलेगी। बागेश्वर में पहले दिन कपकोट ब्लॉक में एक और गरुड़ ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के आवेदन निरस्त हुए। कपकोट के छुरिया पंचायत के एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी ने आरओ से समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप लगाया है कि नामांकन में प्रत्याशी ने घर में शौचालय होने का झूठा शपथ पत्र पेश किया है। शिकायत के बाद तुरंत एक जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी ने गांव जाकर जांच की, जिसमें आरोप सही पाए। प्रत्याशी के घर में शौचालय नहीं मिला। आवेदन निर्वाचन नियमावली पर खरा नहीं उतरने पर निरस्त कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति को अटल आवास का भी लाभ मिला है और इस योजना में शौचालय का निर्माण जरूरी है।
कपकोट के खंड विकास अधिकारी ख्याली राम ने बताया कि छुरिया के एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी का आवेदन पत्र निरस्त हुआ है। उसके घर में शौचालय नहीं है। नियमानुसार यह जरूरी है। आपत्ति के आधार पर जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। द्वारी गांव में भी इसी तरह की शिकायत मिली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
