देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड के राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का उत्सव शुरू हो गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचीं और दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने 1424 छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए। समारोह में 54 छात्रों को स्वर्ण पदक, 62 शोधार्थियों को पीएचडी और 3 को डीलिट की उपाधि भी दी गई।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि 64 प्रतिशत छात्राओं ने मेडल प्राप्त किया है और यही बेटियां भारत का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और आध्यात्म के समन्वय से जीवन में आदर्श स्थापित किया जा सकता है और देश के विकास में युवाओं का योगदान अनिवार्य है। राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के योग, आयुर्वेद और आध्यात्मिक योगदान की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति और रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे। वहीं राज्यपाल ने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी योगदान के महत्व को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को भविष्य में देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
