खटीमा: मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के बंद बोरे में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है…जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
सूचना के अनुसार रविवार तड़के शिव कालोनी नौगवांठग्गू निवासी रवि देव ने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई ललित मोहन रावल, एसआई पंकज महर और एसआई विजय बोहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्लास्टिक के बंद बोरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला उपनिरीक्षक रुबी मौर्य ने मौके पर शव की जांच की। उन्होंने बताया कि शव के दाहिने हाथ की अंगुलियों में आनंद और कोहनी पर “आनंद लव्स” लिखा हुआ था।

शव को पुलिस ने सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस धौनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही रविवार की सुबह रुद्रपुर से फॉरेसिंक फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान के लिए सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं एसओजी की टीम मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है…जिससे इस हत्या की साजिश और संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला की पहचान हो या कोई संदिग्ध जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी 
