हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 21 मार्च को नैनीताल जनपद में होने वाले दौरे को लेकर आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस हल्द्वानी में पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर हल्द्वानी के एमबी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करें और पार्किंग, सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक व्यक्ति को बैठने का उचित स्थान मिले और किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

बैठक में मंच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वीआईपी एवं मीडिया के लिए बैठने, पार्किंग, आमजन के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, आपातकालीन सेवाओं, प्रदर्शनी और अन्य सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीसी मंजूनाथ को सैक्टरवार कार्य आवंटित किए गए ताकि कोई भी त्रुटि समय रहते पूरी की जा सके। आयुक्त ने निर्देश दिए कि आगंतुकों के लिए पर्याप्त पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, डिस्पेंसर और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम को नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए और लोनिवि को वीआईपी मार्ग की मरम्मत अभी से पूर्ण करने कहा गया।
बैठक के बाद आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इंटर कालेज मैदान में हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मंच और पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
