हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी Manjunath TC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने दमुआढूंगा निवासी शातिर चोर गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी बरामद की गई है। यह चोरी कुछ समय पहले मुखानी थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता था, लेकिन कड़ी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य किसी वारदात को भी अंजाम दिया है या नहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 
