सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कूपी बेंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को सुबह करीब 07:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कूपी बेंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन संख्या UK-19B-0880 गहरी खाई में गिरा हुआ था और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर (जिला ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
युवाओं के लिए क्या है सरकार का प्लान? नितिन नवीन और धामी ने हल्द्वानी में दिया जवाब
उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक 
