Haridwar News- हरिद्वार के कलियर में बीकॉम की छात्रा को शादी से इनकार करने पर हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी गुलवेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले की पुलिस काजल की पूरी पहचान से परदा उठाती सोशल मीडिया पर मुस्लिम प्रेमी द्वारा हिंदू युवती की हत्या और लव जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए फोटो सहित मैसेज वायरल कर दिए गए। वहीं पुलिस ने लव जिहाद की सारी कहानी को झूठा बताते हुए दावा किया है कि असल में जिस मृत युवती को काजल नाम होने से हिंदू समझा जा रहा है वो असल में मुस्लिम है और उसका नाम रमशा है, जो मंगलौर की रहने वाली है। यही नहीं आरोपी गुलवेज और रमशा दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं।
वारदात का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने बताया कि लव जिहाद वाला कोई एंगल इस घटना में नहीं है। चूंकि मृतका रमशा और गुलवेज दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और पिछले काफी समय से दोनों को जानते थे। वहीं गुलवेज ने कलियर के होटल में ठहरने के दौरान काजल नाम की लडकी की फर्जी आईडी दी थी। लेकिन इस फर्जी आईडी में भी काजल के पिता का नाम मुस्लिम ही दर्शाया गया है। वहीं इस फर्जी आईडी की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की और उसके बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए बैग में भरकर ले जाने लगा। जब बैग आरोपी से सही तरह से नहीं उठाया जा रहा था इस पर कर्मचारियों को शक हुआ और यह पूरा मामला खुल गया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
