- हल्द्वानी: बिड़ला स्कूल के पास हुई फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर के बिड़ला स्कूल के पास हाल ही में हुई गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
एसपी सिटी प्रकाश चंद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह फायरिंग दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जो इस हिंसक घटना में तब्दील हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी देवलचौड़ क्षेत्र के निवासी हैं। फायरिंग में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था।
एसपी सिटी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “शहर में अराजकता और गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस अब फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज 

