- नाबालिक को भगाकर विवाह करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में
पिथौरागढ़: कोतवाली धारचुला में 17 नवम्बर 2024 को रांथी, धारचुला निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक भतीजी घर से गायब है। कई प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिल रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ श्री परवेज अली के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिक को अभियुक्त 1. विक्रान्त राठी, पुत्र दलवीर सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम छिलोरा, पो. अब्दुल्लापुर, थाना भावनपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश, और 2. रविन्द्र खोखर, पुत्र सुखबीर सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम घनकोशिया, थाना छपरौली, बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश द्वारा विवाह के उद्देश्य से भगाकर ले जाया गया था।
उप निरीक्षक मेघा शर्मा मय पुलिस टीम (अ0उ0नि0 विषव सिंह और हे0कानि0 आन सिंह) ने दोनों अभियुक्तों को बीएनएसएस की धारा 55 के तहत रांथी, धारचुला से गिरफ्तार किया। अभियुक्त विवाह का समझौता करने के लिए रांथी आए थे।
अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज 


