- परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की शुरू।
लालकुआँ (नैनीताल)- हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में हल्दुचौड़ डोलिया निवासी ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिलने के बाद आज परिजनों ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए दिव्यांशु की हत्या के आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि दिव्यांशु की हत्या की गई है और उसकी आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गयाहै। ग्रामीणों ने हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए तत्काल मामले का खुलासा किए जाने की मांग कीहै।
वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहानी का कहना है कि अभी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है मेडिकल बोर्ड बनाया गया है जो की पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी आगे की जांच शुरू करेगी फिलहाल परिवार को भी पुलिस द्वारा की जाने वाली सारी कार्रवाई से अवगत कराया गया है। गौरतलब है कि कल मंडी चौकी क्षेत्र में जंगल के अंदर ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिली थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
