- 18 सितंबर को आवारा गाय बैलों को तहसील कार्यालय लालकुआं में बांधेंगे ग्रामीण
- प्रशासन की उदासीनता के कारण लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष
हल्द्वानी – अखिल भारतीय किसान महासभा की नैनीताल जिला कार्यकारिणी की बैठक दीपक बोस भवन, कार रोड, बिंदुखत्ता में संपन्न हुई। बैठक में बिंदुखत्ता एवं अन्य क्षेत्रों में घूम रहे आवारा गोवंश की व्यवस्था की मांग पर 7 अगस्त को लालकुआं तहसील पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर चर्चा हुई और पाया गया कि प्रशासन द्वारा भारी जनदबाव के बावजूद मात्र 6 बैलों को क्षेत्र से उठाकर औपचारिक इतिश्री कर ली गई। यह बिल्कुल नाकाफी है। जबकि इसी बीच कई लोग आवारा गाय बैलों के कारण दुर्घटना का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठे हैं। प्रशासन की इस उदासीनता के खिलाफ तय किया गया कि 18 सितंबर को आवारा गाय बैलों को हांककर तहसील कार्यालय लालकुआं में बांधने का पूर्व घोषित फैसला लागू किया जायेगा। ग्रामीण प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ बड़ी संख्या में 18 सितंबर को आवारा गाय बैलों के साथ जुलुस प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय लालकुआं में पशुओं को बांधेंगे।
मीटिंग को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि, उत्तराखण्ड के किसानों की पुश्तों से चले आ रहे आजीविका का साधन पशुपालन और कृषि को बचाने के लिए पहल आवश्यक है ताकि पशुपालक के लिए गोवंश बोझ, किसानों के लिए गोवंश बर्बादी का सबब, सड़कों पर गोवंश दुर्घटनाओं का कारण और आमजन का हत्यारा गोवंश न बनने पाए और वर्तमान में गोवंश की हो रही दुर्दशा से भी गोवंश को भी बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड के पशुपालन को रोजगारपरक बनाने के लिए गोवंश संरक्षण कानून 2007 को निरस्त करने या गोवंश की कीमत निर्धारित कर सरकारी खरीद सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया जाना आज उत्तराखंड के किसानों और आम जनता की जरूरत है जिसके लिए किसान महासभा ने पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र 29 मार्च और 14 जून से चले दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था अब गैरसैंण में 21 अगस्त से चल रहे विधानसभा सत्र में फिर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है विधायकों को भी विधानसभा में प्रस्ताव रखने के अनुरोध से ज्ञापन भेजा गया है।
किसान महासभा के जिला सचिव चन्दन राम ने कहा कि, धान की फसल पर किसानों ने बहुत मेहनत करके, तार बाढ़ पर हजारों रुपया खर्च करके उसे किसी तरह बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आवारा गाय बैलों के बढ़ते आतंक से उनसे चेहरों की मुस्कान छीन ली है।
वरिष्ठ किसान नेता आनंद सिंह सिजवाली ने कहा कि, ग्रामीणों में आवारा गाय बैलों के द्वारा मचाई गई तबाही के चलते भारी रोष है। यदि सरकार और प्रशासन समय पर नहीं चेते तो उन्हें ग्रामीणों के रोष का सामना करने को तैयार रहना होगा।
मीटिंग में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, चन्दन राम, आनन्द सिंह सिजवाली, भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, पुष्कर सिंह दुबड़िया, मदन धामी, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, ललित मटियाली, धीरज कुमार, आनंद सिंह दानू, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
