Dehradun News- राजधानी देहरादून में सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र से आए प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री धनसिंह रावत से मुलाकात की और सीमांत क्षेत्र में लगातार बरसात से हो रहे नुकसान को लेकर तत्काल मदद सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। जिस पर आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर सचिवालय में एक बैठक की और जन प्रतिनिधि मंडल के सामने ही आपदा से निपटने के लिए तत्काल तैयार रहने के निर्देश दिए साथ ही चमोली और धारचूला में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए होली सुविधा सीमित टिकट पर मुहैया कराने को कहा।
साथ ही भूस्खलन और कटाव के दृष्टिगत सचिव आपदा एवं सिंचाई को तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए इस दौरान सचिवालय में अधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रुकम सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन धारचूला अशोक नबियाल, पूर्व प्रधान देवी दत्त उपाध्याय नैनीताल के दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने भी उठाई यह मांग
नैनीताल के दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने भी आपदा एवं स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत से मुलाकात कर नैनीताल जिले में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया जिले में दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को कारगर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जिस पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब सरकार पीएससी से लेकर बड़े हॉस्पिटल तक सभी जगह डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में उपलब्ध दवाई ही लिखी जाएगी और मरीज को अस्पताल से ही दवाई मिलेगी बाहर किसी को नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को ग्रामीण स्तर तक मजबूत कराने के लिए एवं स्तर तक प्रशिक्षण देकर जल्द स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था को ठोस बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केशव नेगी मामले में मुख्यमंत्री धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात
उत्तराखंड: दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे मामला, सर्च ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर, जानिये क्या निकला
न्याय में देरी नहीं, समयबद्ध समाधान जरूरी: जूडिशियम 2.0 सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी
टैटू बना सुराग, उत्तराखंड पुलिस ने 25 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
नैनीताल : नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड: SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना मिसाल
उत्तराखंड : यहां 700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री 
