उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 🌧️
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से राहत फिलहाल मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही 1 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। इस दिन देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से नदी-नालों के उफान पर आने, भूस्खलन, जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और बिना जरूरी कार्य के यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 
