बागेश्वर – महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बागेश्वर जीपी दुर्गापाल ने अवगत कराया है कि पूर्व वर्ष की भॉति इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद बागेश्वर को “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” (MSY) के अन्तर्गत 200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अन्तर्गत उद्यमशील युवाओं/युवतियों एवं उत्तराखण्ड के ऐसे प्रवासियों, जो कोविड-19 के कारण उत्तराखण्ड राज्य में वापस आये है, को योजनान्तर्गत बैंकों के माध्यम से सभी पात्र विनिर्माणक, सेवा व व्यवसायिक गतिविधियों की स्थापना के लिए वित्त पोषण किया जायेगा तथा उक्त के सापेक्ष सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा योजनान्तर्गत मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी ।
विनिर्माणक क्षेत्र के उद्यम के लिए परियोजना की अधिकतम लागत रू0 25.00 लाख तथा सेवा व व्यवसाय क्षेत्र के अधिकतम लागत रू0 10.00 लाख होगी। योजनान्तर्गत में वर्गीकृत श्रेणी ए में मार्जिन मनी की अधिकतम सीमा व मात्रा कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत (विनिर्माणक गतिविधि के लिए अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा सेवा व व्यवसायिक गतिविधि के लिए रू0 2.50 लाख) उक्त में से जो भी कम हो,मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा विशेष श्रेणी (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्वक सैनिक, महिला एवं दिव्यांगजन ) के लाभार्थियों को कुल परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नही है। आवेदन हेतु वेबसाइट msy.uk.gov.in पर किसी भी सी0एस0सी0/साइबर कैफे/स्वयं ऑन लार्इन पर पहले पंजीकरण करते हुये आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के साथ फोटो,आधार कार्ड,जाति प्रमाण-पत्र,स्थार्इ निवास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र यदि है तो, बैंक पासबुक, शपथ-पत्र अपलोड करने होगे। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र,बागेश्वर से कोविड-19 की एस0ओ0पी0 का पालन करते हुए उद्योग विभाग के कार्मिक पंकज तिवारी,सहायक विकास अधिकारी मोबार्इल नंबर, 9760506389,रबीन्द्र कुमार पंत, अपर सांख्यकीय अधिकारी मोबार्इल नंबर 9456394550 तथा राजेन्द्र सिंह अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी मोबार्इल नंबर, 9690892374 से भी संपर्क कर उक्त योजना के सम्बन्ध में वार्ता की जा सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “बागेश्वर- प्रवासियों व बेरोजगारों के लिए आया अवसर, करें अपना स्वरोजगार, उठाएं सरकार की इस योजना का लाभ”
Comments are closed.



उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए
उत्तराखंड: यहाँ 90 लाख की हुई बड़ी चोरी, उद्योगपति का घर खंगाल गए चोर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
उत्तराखंड: सीएम धामी का निरीक्षण, बोले…काम चाहिए रिजल्ट के साथ, देरी नहीं चलेगी
उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: पहाड़ भी तपे, मैदान भी झुलसे उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक
उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड: वन योजनाओं पर कड़ा रुख, मुख्य सचिव बोले…रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए
उत्तराखंड: हीट वेब को लेकर आए दिशा निर्देश
उत्तराखंड: कल खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी करेंगे पूजा-अर्चना 

Good nwes
Very nice 👍👌👍