दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त ही निकला दगाबाज ।
हल्द्वानी- नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का दोस्त ही है,जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बैंक्वेट हॉल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया है। जानकारी के मुताबिक घर आकर पीड़िता ने अपने दोस्त को फोन किया और रोते हुए उसे पूरी घटना बताई. तभी घरवालों को भी इसकी जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने मुखानी थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया।
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है. बुधवार को उनकी बेटी घर से रोते हुए फोन पर किसी दोस्त से बात कर रही थी, जिसे उन्होंने सुन लिया. परिजनों ने जब बेटी से बात की तो उसने आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई। पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसके मुताबिक छात्रा का एक दोस्त है. दोस्त ने ही प्यारा का झांसा देकर 6 अप्रैल को पीड़िता को बैंक्वेट हाल बुलाया था। आरोप है कि वहां पर पिथौरागढ़ के दो और युवक पहले से ही मौजूद थे, तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

