देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी और सेवा अवधि पूरी कर चुकी बसों को अब स्क्रैप में भेजने के बजाय इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिशा में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय अधिकारियों और ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में पुरानी बसों को आधुनिक रेट्रोफिट तकनीक के जरिए इलेक्ट्रिक बसों में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस तकनीक के तहत बस का मजबूत ढांचा सुरक्षित रखा जाएगा…जबकि डीजल इंजन हटाकर उसकी जगह बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएगी। इससे कम लागत में बसों को दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया जा सकेगा।
बैठक में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विचार किया गया। प्रस्ताव के अनुसार नई इलेक्ट्रिक बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं….जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
परिवहन विभाग का मानना है कि इस योजना से डीजल की खपत कम होगी….परिचालन लागत घटेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। साथ ही पुरानी बसों का दोबारा उपयोग होने से सरकारी खर्च में भी बचत होगी।
बैठक के दौरान प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। परिवहन मंत्री ने संबंधित कंपनियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विभाग के सामने प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। योजना को अंतिम रूप मिलने के बाद राज्य में चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
