अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लॉक के दुनाड़ गांव निवासी रवि टम्टा ने उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम की ओर से बनाए प्रोटोटाइप ने परीक्षण में सफल रूप से उड़ान भरी है। उनकी टीम की यह उपलब्धि हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दुनाड़ निवासी रवि हेपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। इस बार रवि टम्टा और उनकी टीम ने हेपिडा स्काईनेक्स नामक फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार) का प्रोटोटाइप
बनाया है। मौजूदा ड्रोन तकनीक को अपग्रेड कर यह कार बनाई गई है। एयर स्पेस इंजीनियरिंग का इसमें प्रयोग किया
अल्मोड़ा के रवि टम्टा के तैयार फ्लाइंग व्हीकल ने सफल रूप से उड़ान भरी।
गया है। उन्होंने इस फ्लाइंग व्हीकल का परीक्षण भी किया और परीक्षण में कार ने सफल रूप से उड़ान भरी। रवि कीटीम के मुताबिक, एक साल के कठिन परिश्रम के बाद इसे तैयार किया गया है। यह वाहन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है।
सीएम ने रवि को दी बधाई
उड़ने वाली कार का सफल प्रोटोटाइप तैयार करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रवि की उपलब्धि साबित करती है कि युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह प्रयास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
