देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रेमनगर में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में लोनिवि के तीन इंजीनियरों पर गाज गिर गई। जांच में दोषी पाए जाने पर सरकार ने अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरौला को सस्पेंड कर दिया। तीनों लोक निर्माण विभाग के देहरादून स्थित प्रांतीय खंड से जड़े थे।

लोनिवि के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने शुक्रवार शाम कार्रवाई के आदेश किए। जांच में प्रथम दृष्टया जांच में तकनीकी और पर्यवेक्षण स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है।

ADVERTISEMENTSAd

जांच रिपोर्ट के अनुसार डिजाइन कंसलटेंट की ओर से रिवर डाइवर्जन वर्क दिया जाना था, लेकिन इसे नहीं किया गया। सुरक्षा के उचित उपाय न होने से नदी का प्रवाह एक स्थान की ओर केंद्रित हो गया। निलंबन अवधि में

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार

तीनों इंजीनियर प्रमुख अभियंता कार्यालय से अटैच रहेंगे। उनके साथ ही एप्रोच रोड के धंसने के लिए संबंधित डिजाइन कंसलटेंट और प्रूफ चेकिंग कंसलटेंट का भी जिम्मेदारी तय की गई है। लोनिवि सचिव ने प्रमुख अभियंता को उन दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही पल को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए समय बाद तरीके से कार्य योजना बनाने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें