उत्तराखंड: CCTV में कैद हुई हरकत, बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है…जो लामबगड़ स्थित एक जल विद्युत परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था।

जांच में सामने आया कि मनोज कुमार को कंपनी के अधिकारियों और उनके मेहमानों को वीआईपी दर्शन कराने के लिए समय-समय पर मंदिर भेजा जाता था। एसआईटी ने मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की…जिसमें आरोपी कथित तौर पर दान सामग्री में से कुछ सामान अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि कुछ सामान अपने कमरे में रखा था…जबकि कुछ वस्तुएं बेच दी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन

एसआईटी ने आरोपी के कमरे से चांदी और अन्य धातुओं के आभूषण, सिक्के, धार्मिक प्रतिमाएं, कंगन, ब्रेसलेट, दंड, नकद 6 हजार रुपये तथा चोरी की सामग्री से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से भी कथित तौर पर संबंधित तस्वीरें मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें