देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में पैरा एथलीट शुभम जुयाल, जिन्होंने रजत पदक जीता, जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा, जिन्होंने कांस्य पदक हासिल किया तथा उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। भारतीय बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक खीमानंद बेलवाल को भी सम्मान मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता केवल उनके प्रयासों का परिणाम नहीं होती…बल्कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का भी बड़ा योगदान रहता है। इसलिए खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों का सम्मान भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास, जिला और ब्लॉक स्तर पर खेल मैदानों का विस्तार, बेहतर प्रशिक्षण, खेल उपकरण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि, छात्रवृत्ति, सरकारी सेवाओं में अवसर और विशेष प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। महिला खिलाड़ियों, दिव्यांग खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों में शामिल करने के लिए खेल विश्वविद्यालय, खेल अकादमियों को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और भविष्य में उत्तराखंड का नाम विश्व स्तर पर और ऊंचा करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
