देहरादून: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से बने पारंपरिक उत्पाद भी खरीदे और स्थानीय शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बुनकर और शिल्पकार अपनी कला और मेहनत से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ की सोच के साथ पारंपरिक उत्पादों को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर्षिल की ऊनी शॉल, मुनस्यारी की थुलमा, अल्मोड़ा की ट्वीड, रंगवाली पिछौड़ा, रिंगाल शिल्प और बिच्छू घास से बने उत्पाद उत्तराखंड की पहचान हैं। इनकी मांग अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 278 बुनकरों और शिल्पकारों को चार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण और एक करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जा चुकी है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा प्रशिक्षण, आधुनिक डिजाइन, मशीनें, कॉमन फैसिलिटी सेंटर और विपणन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से उत्तराखंड के हस्तशिल्प उत्पादों को नए बाजार मिल रहे हैं। कई पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से राज्य के शिल्प को नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई सामान खरीदें तो उसके स्थानीय विकल्प पर जरूर विचार करें। इससे बुनकरों और शिल्पकारों की आजीविका मजबूत होगी और राज्य की सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
